486 दीपों के साथ जन्मोत्सव में गूंजा महाराणा प्रताप का शौर्य, स्मारक संरक्षण का लिया संकल्प
अलवर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर अलवर में श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ 486 दीपों के सामूहिक प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को नमन किया।

कार्यक्रम में संत शिरोमणि रामनाथ जी महाराज, महंत संजना बहन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक डॉ. के. के. गुप्ता, जिला संघचालक अशोक मित्तल, विश्व हिंदू परिषद के विजेन्द्र खंडेलवाल तथा भजन गायक दिनेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
ओजस्वी काव्य पाठ से गूंजा समारोह
समारोह में कवयित्री कविता स्निग्धा सिसोदिया, कवि भगवत सिंह तथा भजन गायक प्रेमजी राठौर ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान पर आधारित रचनाओं का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। देशभक्ति और वीर रस से ओतप्रोत काव्य पाठ ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।
अनेक जनप्रतिनिधि और समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में भगत सिंह तंवर, निपूनम नाथ जी महाराज, मंदसौर के विधायक देवी सिंह शेखावत, पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा, समिति अध्यक्ष प्रेम सिंह राजावत, समिति उपाध्यक्ष गोरधन सिंह सिसोदिया, गजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, अभिषेक कुमावत, सोमवीर सिंह, सूरज सिंह, दीपक सिंह तोमर, ओम प्रकाश शर्मा, विश्राम मीणा, सूरज भान सिंह, बख्तावर सिंह, महावीर उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का आह्वान
कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. के. के. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग, पराक्रम और आत्मसम्मान का प्रतीक है तथा उनके आदर्श आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों पर अडिग रहने की प्रेरणा देते हैं।
स्मारकों के संरक्षण का लिया संकल्प
समारोह के दौरान उपस्थित जनों ने कंपनी बाग स्थित वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुनर्स्थापित करने, स्मारक का जीर्णोद्धार कराने तथा अलवर के गौरव युवराज प्रताप सिंह की प्रतिमा स्थापित कराने का सामूहिक संकल्प भी व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

