स्नातक प्रवेश में रिक्त सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, गणित व बायोलॉजी वर्ग की खाली सीटों पर होंगे दाखिले
अलवर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय थानागाजी में स्नातक प्रथम सेमेस्टर विज्ञान संकाय की रिक्त रह गई सीटों पर प्रवेश के लिए एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश नोडल अधिकारी डॉ. आर. के. स्वामी ने बताया कि गणित वर्ग में सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन खुले हैं, जबकि बायोलॉजी वर्ग में फिलहाल केवल ईडब्ल्यूएस श्रेणी के विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि जिन विद्यार्थियों का चयन पूर्व में प्रथम सूची में हुआ था लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित समय में प्रवेश शुल्क जमा नहीं करा सके, वे भी इस पुनः आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार यदि संबंधित श्रेणियों से पर्याप्त संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होते हैं, तो रिक्त सीटों को नियमानुसार अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों से भरा जाएगा, ताकि उपलब्ध सीटों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।
महाविद्यालय ने विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है। अनुमान है कि रिक्त सीटों के लिए प्रथम प्रवेश सूची 22 जून 2026 को जारी की जाएगी, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश संबंधी आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

