More
    Homeराजस्थानअलवरसूने मकान में लाखों की सेंध, चोरी कर 40 हजार नकद व...

    सूने मकान में लाखों की सेंध, चोरी कर 40 हजार नकद व जेवरात ले उड़े बदमाश

    अलवर में ताला तोड़कर चोरी की वारदात, सूने मकान में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ

    अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मकान मालिक के वापस लौटने पर सामने आई, जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

    पीड़ित अरुण राठौड़ पुत्र स्वर्गीय रामकिशोर राठौड़, निवासी राजगढ़ गेट मालाखेड़ा एवं वर्तमान में धौला कुआं, कटी घाटी स्थित पल दो पल होटल के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वे 14 जून 2026 की रात करीब 12:30 बजे सौरवगंगा जी के दर्शन के लिए गए थे।

    18 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे जब वे वापस अपने घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, दो सोने के कुंडल तथा चांदी की पायजेब गायब हैं।

    पीड़ित ने बताया कि वह किराए के मकान में रहकर अपना जीवन-यापन करता है और इस चोरी से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने पुलिस से चोरी करने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी की मांग की है।

    पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here