More
    Homeराजस्थानजयपुरयोग से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का निर्माण...

    योग से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का निर्माण होता है – देवनानी

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा परिसर में योगोत्सव, अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया नेतृत्व

    जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित कर्तव्य द्वार पर सामूहिक योग कार्यक्रम ‘योगोत्सव’ का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायकों, विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

    इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवन दृष्टि का निर्माण होता है, साथ ही यह तनावमुक्त जीवन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक है।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई, जिसके बाद वैदिक मंगलाचरण और प्रार्थना के साथ सूक्ष्म व्यायाम एवं शिथिलीकरण क्रियाएं कराई गईं। योगाचार्य सत्यपाल सिंह और योगाचार्य मेघसिंह के निर्देशन में प्रतिभागियों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

    योग सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध-हलासन, पवनमुक्तासन तथा शवासन सहित अनेक योग मुद्राओं का अभ्यास कराया गया। प्रतिभागियों ने प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का अनुभव भी प्राप्त किया।

    कार्यक्रम में विधायक गोपाल शर्मा, गोपीचंद मीणा, हरि सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, ताराचंद जैन, गीता बरवड़ एवं शोभा रानी कुशवाहा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा तथा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी भी योगोत्सव में शामिल हुए।

    समापन अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सभी प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ विश्व कल्याण, मानव एकता और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश देते हुए कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रभावी माध्यम है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here