More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में 22 से 26 जून तक होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, आचार्य...

    लक्ष्मणगढ़ में 22 से 26 जून तक होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, आचार्य ज्ञानभूषण जी का मिलेगा सान्निध्य

    श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक आयोजन, प्रदेशभर से श्रद्धालुओं के लक्ष्मणगढ़ पहुंचने की संभावना

    लक्ष्मणगढ़। धर्मनगरी लक्ष्मणगढ़ स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 22 से 26 जून 2026 तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति एवं सकल जैन समाज, लक्ष्मणगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में 21वीं सदी की वात्सल्य मूर्ति आचार्य श्री 108 ज्ञानभूषण जी मुनिराज ‘रत्नाकर’ ससंघ का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

    महोत्सव के अंतर्गत श्री 1008 श्रीमज्जिनेन्द्र आदिनाथ जिनबिम्ब का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा विधान संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल “अयोध्या नगरी” श्री दिगम्बर जैन मंदिर, लक्ष्मणगढ़ रहेगा। आयोजन समिति के अनुसार यह महोत्सव केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संस्कार और धर्म प्रभावना का महापर्व है।

    22 जून, सोमवार को ध्वजारोहण एवं गर्भ कल्याणक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। प्रातःकालीन सत्र में देव आगमन, गुरु आगमन, आचार्य निमंत्रण, जलयात्रा पूजन, घटयात्रा, जिनबिम्ब एवं कलशाधिवास, ध्वजारोहण, मंडप प्रतिष्ठा, मंगल कलश स्थापना, देव-देवी शुद्धि, गुरु पूजन तथा आचार्यश्री के मंगल प्रवचन जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।

    संध्याकालीन कार्यक्रमों में इन्द्र दरबार, तत्व चर्चा, कुबेर द्वारा अयोध्या नगरी की रचना, रत्नवृष्टि तथा गर्भ कल्याणक से संबंधित आकर्षक धार्मिक प्रस्तुतियां होंगी। इन कार्यक्रमों का संचालन धर्म वत्सला प्राभाविका ज्ञानगंगा माताजी के निर्देशन में किया जाएगा।

    प्रतिष्ठाचार्य के रूप में वाणी भूषण पंडित अरविंद जैन शास्त्री ‘आदर्श’ (रोहिणी, दिल्ली) अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन समिति का कहना है कि पंचकल्याणक महोत्सव जैन संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों और तीर्थंकर परंपरा के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

    समिति ने समाज के सभी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here