More
    Homeराजस्थानअलवरथानागाजी की डॉ. मंजू शर्मा को पीएचडी की उपाधि, भूमि उपयोग एवं...

    थानागाजी की डॉ. मंजू शर्मा को पीएचडी की उपाधि, भूमि उपयोग एवं फसल परिवर्तन पर किया शोध

    राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय से भूगोल विषय में शोध कार्य पूरा, डॉ. मंजू शर्मा ने परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

    थानागाजी। कस्बे की निवासी डॉ. मंजू शर्मा को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर द्वारा भूगोल विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

    डॉ. मंजू शर्मा, सुवालाल शर्मा की पुत्री एवं पतालियों की ढाणी, थानागाजी की निवासी हैं। उन्होंने अपना शोध कार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजगढ़ के प्राचार्य एवं शोध निर्देशक डॉ. कन्हैयालाल मीणा के मार्गदर्शन में पूरा किया।

    उनका शोध विषय “भूमि उपयोग एवं फसल प्रतिरूप परिवर्तन से सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का भौगोलिक अध्ययन : थानागाजी उपखंड (अलवर) के विशेष संदर्भ में” रहा। इस शोध में क्षेत्र में भूमि उपयोग के बदलते स्वरूप, फसल पैटर्न में आए परिवर्तनों तथा उनके सामाजिक एवं आर्थिक प्रभावों का विस्तृत अध्ययन किया गया है।

    पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. मंजू शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, सास-ससुर, पति मुकेश शर्मा तथा अपने शोध निर्देशक डॉ. कन्हैयालाल मीणा को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और गुरुजनों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही यह उपलब्धि संभव हो सकी।

    डॉ. मंजू शर्मा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षाविदों, समाजजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here