More
    Homeराजस्थानअलवरनिर्जला एकादशी पर सृजक की प्याऊ में शरबत सेवा का आयोजन

    निर्जला एकादशी पर सृजक की प्याऊ में शरबत सेवा का आयोजन

    राहगीरों के लिए शरबत सेवा के माध्यम से निभाई जाएगी परंपरा

    अलवर। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था ‘सृजक’ की ओर से निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर राहगीरों की सेवा के लिए विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

    संस्था के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि 25 जून को सुबह 9:30 बजे से भारत सिनेमा हॉल के सामने, रेलवे ओवरब्रिज के ठीक नीचे स्थित कातला-पट्टी मार्केट में संचालित सृजक की प्याऊ पर राहगीरों को शीतल शरबत पिलाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में सृजक संस्थान के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

    संस्था ने शहरवासियों से भी इस पुनीत सेवा कार्य में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, सद्भावना और जनकल्याण की भावना को समर्पित रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here