More
    Homeराजस्थानखैरथलमुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक करें...

    मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

    मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना, विशेष योग्यजनों को मिलेगा आवेदन का अवसर

    खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना-2026 के तहत पात्र विशेष योग्यजनों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य विशेष योग्यजनों को आवागमन की सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग देना है।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक ने बताया कि निदेशालय विशेष योग्यजन, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार इच्छुक एवं पात्र आवेदक 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध “SJMS DSAP (CM Scooty Yojana)” आइकन के माध्यम से किए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति पाई जाती है तो उसकी पूर्ति आवेदन की अंतिम तिथि के 15 दिनों के भीतर करना आवश्यक होगा।

    योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें एवं अन्य आवश्यक जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। विभाग ने सभी पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित समयावधि में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here