More
    Homeशोक संदेशभीलवाड़ा : वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार एवं प्रेम कुमार की माताजी का...

    भीलवाड़ा : वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार एवं प्रेम कुमार की माताजी का निधन

    निधन पर मिशन सच ने शोक व्यक्त किया 

    मिशन सच न्यूज,  भीलवाड़ा। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार माली तथा भीलवाड़ा दैनिक भास्कर के पूर्व क्राइम रिपोर्टर प्रेम कुमार गढ़वाल की  माताजी श्रीमती बाली बाई (धर्मपत्नी स्वर्गीय हमीरलाल जी) का गुरुवार, 25 जून 2026 को निधन हो गया। वे विजय, आकाश एवं मंथन की दादी थीं। उनके निधन से परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

    श्रीमती बाली बाई
    श्रीमती बाली बाई

    स्वर्गीय श्रीमती बाली बाई की अंतिम यात्रा  उनके पैतृक निवास जवाहर नगर, भीलवाड़ा से रवाना होकर जवाहर नगर मोक्षधाम पहुंची। अंतिम संस्कार में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार आदि शामिल हुए। मिशन सच नेटवर्क ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्रीमती बाली बाई जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, एवं परिजनों को उनके निधन के कारण हुई क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here