More
    Homeराजस्थानअलवरनिर्जला एकादशी पर श्री 1008 वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में सजा...

    निर्जला एकादशी पर श्री 1008 वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में सजा भव्य श्रृंगार, एक क्विंटल आमों से हुई आकर्षक सजावट

    निर्जला एकादशी पर महिला मंडली ने किया सत्संग, श्रद्धालुओं ने खरबूजा, आम, पंखी और मिट्टी के घड़े किए अर्पित

    अलवर। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को श्री 1008 वृंदावन चंद्रमा जी महाराज मंदिर में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया तथा भव्य झांकी सजाकर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए प्रस्तुत की गई।

    मंदिर से जुड़े पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मंदिर में आगमन होता रहा। भक्तों ने भगवान को खरबूजा, आम, पंखी तथा मिट्टी के घड़े अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया और पूजा-अर्चना में भाग लिया।

    महिला मंडली अध्यक्ष चंद्रभागा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सत्संग में भगवती यादव, प्रेम सैनी, शकुंतला सैनी, पुष्पा गुर्जर, मीनू राजपूत, देवकी प्रजापत, सुनीता, सुधा प्रजापत, मुकुट सैनी, ममता सैनी सहित अनेक महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण बनाया।

    मंदिर के पुजारी पंडित मोनू ने बताया कि विशेष अवसर पर भगवान के श्रृंगार एवं झांकी को आकर्षक बनाने के लिए लगभग एक क्विंटल आमों से मंदिर को सजाया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।

    निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here