प्रवेश प्रक्रिया के तहत द्वितीय प्रतीक्षा सूची भी जारी, 29 जून तक पूरे करने होंगे दस्तावेज
खैरथल। राजकीय महाविद्यालय खैरथल में बी.ए. प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) में प्रवेश के लिए द्वितीय वरीयता सूची एवं द्वितीय प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि तक प्रवेश संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए 21 जून तक आवेदन करने वाले 18 विद्यार्थियों को शामिल करते हुए 25 जून को द्वितीय मेरिट सूची एवं द्वितीय वेटिंग सूची जारी की गई है।
उन्होंने बताया कि सूची में शामिल ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने अभी तक दस्तावेज सत्यापन एवं प्रवेश शुल्क जमा नहीं कराया है, उन्हें 29 जून तक अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर ई-मित्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार शुल्क जमा कराने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की द्वितीय सूची 30 जून को जारी की जाएगी। वहीं नवप्रवेशित विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से प्रारंभ होंगी।
प्राचार्य ने सभी चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया समय पर पूर्ण करने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

