More
    Homeराजस्थानअलवरउद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

    विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम में उद्यमियों को किया गया जागरूक

    अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अम्बा लाल मीणा की अध्यक्षता में दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डिक्की) द्वारा राष्ट्रीय एससी-एसटी हब एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) के सहयोग से उद्यमिता जागरूकता एवं विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला उद्यमियों एवं भावी उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और व्यवसायिक अवसरों की जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर अम्बा लाल मीणा ने उद्यमियों से सरकारी खरीद प्रणाली एवं विक्रेता विकास कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता न केवल रोजगार के नए अवसर सृजित करती है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    कार्यक्रम में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एससी-एसटी हब की योजनाओं, एमएसएमई योजनाओं, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, भारतीय रेलवे में विक्रेता बनने की प्रक्रिया, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की खरीद प्रणाली, पावरग्रिड में विक्रेता पंजीकरण, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM), बैंकिंग सुविधाओं एवं वित्तीय सहायता योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उद्यमियों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

    इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक संजय प्रधान, उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक विनोद कुमार मीणा, एफसीआई की प्रबंधक मंजू लाल, पावरग्रिड फरीदाबाद के उप महाप्रबंधक दिनेश चंद नैणवाल, एमएसएमई-डीएफओ जयपुर के सहायक निदेशक गिरीश शर्मा, पंजाब नेशनल बैंक के लीड बैंक मैनेजर राहुल, डिक्की अध्यक्ष देवकीनंदन गोधा, राष्ट्रीय एससी-एसटी हब के प्रभारी कुलदीप सिंह राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here