अलवर में कौशल विकास शिविर का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों का हुआ सम्मान
अलवर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में 17 मई से 25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कौशल विकास अभिरूचि शिविर का समापन समारोह गुरुवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी पार्क में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रमोद कुमार शर्मा ने सिलाई, नृत्य, ब्यूटिशियन, ड्राइंग, ताइक्वांडो, मेहंदी, कंप्यूटर और इंग्लिश स्पोकन सहित विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं के कौशल विकास को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।
सीओ स्काउट राजेन्द्र प्रसाद मीणा ने बताया कि शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों राजेश शर्मा, अनूप सिंह, अनिता यादव, बबीता शर्मा, दुलारी मीणा, रेणूबाला जैन, प्राची शर्मा, अंजना, मोहित गुप्ता, दीपक सैनी, प्रीति शर्मा, प्रिंसी शर्मा, सपना शर्मा तथा मंजू शर्मा का भी अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।
समारोह में सीओ गाइड विजयलक्ष्मी वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों की रचनात्मक क्षमता को विकसित करने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी देते हैं।
कार्यक्रम में दिनेश कुमार, चन्द्रभान तथा रोवर-रेंजर सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। समापन अवसर पर सभी ने भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

