More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में जीवदया सेवा अभियान, युवा परिषद् ने गौशाला में किया सेवा...

    जयपुर में जीवदया सेवा अभियान, युवा परिषद् ने गौशाला में किया सेवा कार्य

    स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत जीवदया सेवा अभियान में 95 सदस्यों ने निभाई सहभागिता

    जयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत युवा परिषद् प्रतापनगर सम्भाग, जयपुर शाखा द्वारा रविवार को दुर्गापुरा स्थित गोरस गौशाला में जीवदया सेवा अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्या गौरव गणिनी प्रमुख, आर्यिका शिरोमणी, राष्ट्र गौरव 105 श्री ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

    प्रतापनगर शाखा के अध्यक्ष अनिल पाटनी ने बताया कि “हर घर से पांच रोटी” संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में परिषद् परिवार ने गौमाता के लिए 1100 किलोग्राम सब्जियां, 300 किलोग्राम ताजे फल, 400 किलोग्राम हरा चारा तथा पक्षियों के लिए चुग्गा-दाना समर्पित किया। लगभग 95 सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से जीवदया सेवा कर पुण्य अर्जित किया।

    कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, अनिता बड़जात्या, राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन ‘लाला जी’, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, प्रदेश महामंत्री विमल-आशा बज, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप नवकार मानसरोवर की अध्यक्षा रतन सौगानी तथा समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने प्रतापनगर शाखा द्वारा किए जा रहे जीवदया सेवा कार्यों की सराहना करते हुए स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत परिषद् की प्रत्येक शाखा से पर्यावरण संरक्षण के लिए 50-50 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विनोद जैन कोटखावदा, विमल बज और प्रदीप जैन ने भी अपने विचार रखे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सर्वेश पाटनी (रेलवे), संजय अजमेरा, कमलेश पाटनी, विवेक जैन चौधरी तथा सुनील सौगानी का विशेष योगदान रहा।

    अंत में युवा परिषद् के उपाध्यक्ष संजय शाह एवं प्रचार-प्रसार मंत्री विवेक जैन चौधरी ने सभी अतिथियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष अनिल पाटनी ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here