More
    Homeराजस्थानअलवररोटरी क्लब अलवर ने राजकीय विद्यालय को दिए आधुनिक संसाधन

    रोटरी क्लब अलवर ने राजकीय विद्यालय को दिए आधुनिक संसाधन

    रोटरी क्लब ने के विकास के लिए स्मार्ट टीवी, फर्नीचर, इनवर्टर और अन्य सुविधाएं कीं भेंट

    अलवर। समाज और शिक्षा के समन्वय का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए रोटरी क्लब अलवर ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, आर्य नगर (NEB Ext.) में विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए विभिन्न आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए। इस पहल से विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं तकनीकी रूप से समृद्ध होगी।

    विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल खंडेलवाल ने रोटरी क्लब अलवर का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्लब की ओर से 65 इंच का स्मार्ट टीवी, इनवर्टर सेट, साउंड सिस्टम, रिंगिंग बेल, विद्यार्थियों के लिए 15×3 फर्नीचर सेट तथा कार्यालय उपयोग के लिए टेबल और चेयर उपलब्ध कराए गए। इन संसाधनों से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं का लाभ मिलेगा और विद्यालय की व्यवस्थाओं को नई मजबूती मिलेगी।

    शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी सेवा बताया

    इस अवसर पर रोटरी क्लब अलवर की अध्यक्ष श्रीमती बबीता खंडेलवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्य पवन खंडेलवाल, राजेश सिंघल, जितेंद्र खुराना, ऋषि मित्तल, आशीष गुप्ता, श्रीमती सुमन यादव, श्रीमती साक्षी, श्रीमती रचना, राजेश खंडेलवाल एवं सतीश खंडेलवाल उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए भविष्य में भी विद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए हरसंभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

    विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को मिलेगा नया आधार

    प्रधानाचार्य अनिल खंडेलवाल ने कहा कि इस प्रकार का जनसहयोग विद्यालय को केवल संसाधनों से ही समृद्ध नहीं बनाता, बल्कि विद्यार्थियों के मन में यह विश्वास भी पैदा करता है कि समाज उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह सहयोग शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

    कार्यक्रम का संचालन चरण सिंह ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here