More
    Homeराजस्थानअलवररामगढ़ में 'हमारा गांव, हमारी योजना' अभियान का शुभारंभ, ग्रामीण विकास को...

    रामगढ़ में ‘हमारा गांव, हमारी योजना’ अभियान का शुभारंभ, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

    रामगढ़ मूनपुर में जनभागीदारी के साथ विकास अभियान की शुरुआत, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    रामगढ़। विधायक सुखवंत सिंह ने गुरुवार को ग्राम मूनपुर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में सहभागिता करते हुए VBGRAMG के अंतर्गत “ग्राम के विकास की नई शुरुआत – हमारा गांव, हमारी योजना, हमारा विकास” अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से गांवों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को नई गति प्रदान करना है।

    हमारा गांव हमारी योजना अभियान
    हमारा गांव हमारी योजना अभियान

    कार्यक्रम के दौरान विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास तभी प्रभावी होगा जब गांव के लोग स्वयं विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और उन्हें लागू करने में भागीदार बनेंगे। इस अभियान के माध्यम से स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

    इस अवसर पर अलवर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आईएएस रविंद्र गौरव सालूखे तथा VBGRAMG के अलवर जिला प्रभारी एसई राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने ग्रामीण विकास में जनसहभागिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान की रूपरेखा से ग्रामीणों को अवगत कराया।

    कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

    इस पहल को ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here