जयपुर में होगी मुख्य बैठक, अलवर जिला मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ सकेंगे आमजन
अलवर। राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तावित राजस्थान समान नागरिकता संहिता 2026 के संबंध में 10 जुलाई 2026 को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। यह जनसुनवाई जनसुनवाई समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में प्रातः 10 बजे से जिला कलक्टर सभागार, जयपुर में आयोजित होगी।
प्रशासन के अनुसार इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई में प्रदेशभर से प्राप्त सुझावों, आपत्तियों और विचारों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही नागरिकों को अपनी राय रखने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
अलवर जिला प्रशासन ने बताया कि जनसुनवाई का सीधा प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिला मुख्यालय पर भी उपलब्ध रहेगा। इससे अलवर जिले के नागरिक, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि और अन्य इच्छुक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर ही जनसुनवाई से जुड़ सकेंगे।
प्रशासन का कहना है कि समान नागरिकता संहिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसमें संबंधित पक्ष अपने सुझाव, विचार और प्रतिक्रियाएं प्रस्तुत कर सकेंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

