More
    Homeराज्ययूपीरोडवेज बस में धक्का लगा रहे यात्रियों को कंटेनर ने मारी टक्कर,...

    रोडवेज बस में धक्का लगा रहे यात्रियों को कंटेनर ने मारी टक्कर, एटा में 4 की दर्दनाक मौत

    एटा| गुरुवार की देर रात फर्रुखाबाद मार्ग पर एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित कंटेनर ने खराब खड़ी रोडवेज बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

    एटा: प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एटा डिपो की एक बस फर्रुखाबाद से आ रही थी। रात करीब 11 बजे बागवाला थाना क्षेत्र के कीलरमऊ गांव के समीप अचानक बस में तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने वाहन को किनारे रोक दिया। इसके बाद बस को दोबारा चालू करने के लिए लगभग दस यात्री पीछे से धक्का लगाने लगे, जबकि कुछ अन्य लोग आगे की तरफ खड़े थे।

    एटा: इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धक्का लगा रहे यात्री दोनों वाहनों के बीच में बुरी तरह कुचल गए और आगे खड़े लोग भी इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस बल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी हताहतों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

    एटा: अस्पताल के डॉक्टरों ने चार मृतकों की शिनाख्त राजेश (34, निवासी दौलतपुर, फर्रुखाबाद), सुखराम (निवासी पिलखना, फर्रुखाबाद), शैलेश कुमार (निवासी उम्मरपुर, फर्रुखाबाद) और सत्येंद्र (निवासी भरी, बुलंदशहर) के रूप में की है। एक अन्य मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

    एटा: इस हादसे में रवि, विक्रांत, आनंद सिंह और दक्ष सहित कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार कंटेनर चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here