More
    Homeराजस्थानअलवरCCTV में कैद हुआ सड़क हादसा, तेज रफ्तार इको कार चारपाई पर...

    CCTV में कैद हुआ सड़क हादसा, तेज रफ्तार इको कार चारपाई पर चढ़ी

    दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, बेटा गंभीर घायल; पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड

    अलवर। सीकरी कस्बे के नगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे गाड़िया लोहार परिवार के ऊपर चढ़ती दिखाई दे रही है। हादसे में 60 वर्षीय महमू की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका 30 वर्षीय बेटा राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अलवर जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, महमू और उनका बेटा राजेश रोजाना की तरह अपनी झोपड़ी के बाहर सड़क किनारे चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान नगर रोड की ओर से तेज गति से आ रही एक इको कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे चारपाई पर चढ़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महमू को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश का इलाज जारी है।

    CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

    हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार इको कार अचानक नियंत्रण खो देती है और सड़क किनारे सो रहे लोगों को टक्कर मार देती है। टक्कर के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचते हैं और राहत-बचाव का प्रयास शुरू कर देते हैं।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों और वाहन चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here