More
    Homeराजस्थानअलवर5 और 6 जुलाई को अलवर में लगेंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा...

    5 और 6 जुलाई को अलवर में लगेंगे शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेंगी सरकारी सेवाएं

    शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर में मिलेगा योजनाओं का लाभ, विभिन्न वार्डों और ग्राम पंचायतों में होंगे आयोजन

    अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में 5 एवं 6 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत दिलाना और विभिन्न विभागों की सेवाओं का सरल एवं त्वरित लाभ उपलब्ध कराना है।

    5 जुलाई को यहां लगेंगे शहरी सेवा शिविर

    • नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 29 एवं 30 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

    6 जुलाई को इन वार्डों में होंगे शहरी सेवा शिविर

    • अलवर नगर निगम – वार्ड 42, 43 एवं 44
    • नगर पालिका बड़ोदामेव – वार्ड 17
    • नगर पालिका खेड़ली – वार्ड 21
    • नगर पालिका बहादुरपुर – वार्ड 15 एवं 16
    • नगर पालिका रामगढ़ – वार्ड 25
    • नगर पालिका नौगांव – वार्ड 15
    • नगर पालिका कठूमर – वार्ड 15
    • नगर पालिका थानागाजी – वार्ड 17
    • नगर पालिका मालाखेड़ा – वार्ड 15
    • नगर पालिका गोविंदगढ़ – वार्ड 15
    • नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ – वार्ड 15
    • नगर पालिका राजगढ़ – वार्ड 31 एवं 32

    इन शिविरों का आयोजन संबंधित नगर निकायों के कार्यालय परिसरों में किया जाएगा। वहीं नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर के नीलामी हॉल में समस्त यूआईटी क्षेत्र के लिए भी शिविर आयोजित होगा।

    6 जुलाई को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    ग्रामीण क्षेत्रों में निम्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे—

    • अलवर तहसील – खेड़का, सैंथली
    • गोविंदगढ़ तहसील – मालपुर
    • कठूमर तहसील – मैथना, बहरामपुर
    • लक्ष्मणगढ़ तहसील – खोह, जटवाड़ा
    • मालाखेड़ा तहसील – दादर
    • नौगांव तहसील – चौमा
    • रामगढ़ तहसील – खूटेटाकलां
    • प्रतापगढ़ तहसील – पिपलाई
    • राजगढ़ तहसील – सकट, बिघोता
    • रैणी तहसील – पाड़ा

    प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, प्रमाण-पत्र, स्वामित्व, जनकल्याण और अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here