More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में 4 जुलाई से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा, कलश...

    लक्ष्मणगढ़ में 4 जुलाई से शुरू होगी श्री शिव महापुराण कथा, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ

    श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन, प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक होगी कथा; 11 जुलाई को हवन

    लक्ष्मणगढ़। नगर के श्री श्याम मंदिर, अनाज मंडी के पास जालूकी रोड पर 4 जुलाई से 10 जुलाई तक श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

    आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 4 जुलाई को सुबह 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इसके बाद प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

    कथा का वाचन आचार्य पंडित सुरेश शास्त्री (श्रीराम वृंदावन वाले) द्वारा किया जाएगा। कथा के माध्यम से भगवान शिव की महिमा, धार्मिक प्रसंगों और सनातन संस्कृति के विभिन्न पहलुओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

    आयोजन का समापन 11 जुलाई को सुबह 9:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूर्णाहुति के साथ होगा।

    आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित आयोजन में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धार्मिक वातावरण को सफल बनाने में सहयोग दें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here