प्रकोष्ठ सम्मेलन में संविधान और आरक्षण पर उठाए सवाल, दलित अधिकारों को लेकर सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अलवर। कांग्रेस के अनुसूचित जाति (SC) प्रकोष्ठ की बैठक में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मंत्री एवं प्रदेश SC महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ममता भूपेश ने भाजपा सरकार पर संविधान, आरक्षण और दलित अधिकारों को लेकर तीखा हमला बोला। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के बीच कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया।
अलवर के गोल्डन बाग और खैरथल-तिजारा के गजानंद गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की भावना को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकता रही है। जूली ने दावा किया कि प्रदेश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ी हैं और सरकार इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और समाज के बीच कांग्रेस की नीतियों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री ममता भूपेश ने भी भाजपा सरकार पर आरक्षण और छात्र हितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दलित छात्रों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को प्रभावित किया गया है और समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और दलित अधिकारों के समर्थन में नारे लगाए। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में एआईसीसी कोऑर्डिनेटर महेंद्र बौद्ध, एससी प्रकोष्ठ अलवर जिला अध्यक्ष जलाराम जाटव, खैरथल-तिजारा जिला अध्यक्ष भूपेश लहकरा, विधायक मांगेलाल मीणा, ललित यादव, जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, बलराम यादव, इमरान खान, डॉ. विनोद कुमारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


