जिनेन्द्र भक्ति के साथ हुए अभिषेक और शांतिधारा, श्रद्धालुओं ने भगवान विमलनाथ की निर्वाण पूजा कर अर्पित किया लाडू
अलवर। जैन धर्म के 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ का मोक्ष कल्याणक बुधवार को अलवर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में प्रातःकाल भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने निर्वाण पूजा कर भगवान विमलनाथ को निर्वाण लाडू अर्पित किए।

मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जैन पत्रकार महासंघ, अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान विमलनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। निर्वाण पूजा के उपरांत वेदी पर निर्वाण लाडू अर्पित किए गए तथा जिनेन्द्र भक्ति के भजनों के साथ भगवान के मोक्ष कल्याणक का उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया गया।
भक्ति और उल्लास का रहा वातावरण
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विमलनाथ के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों के बीच पूरे दिन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

