More
    Homeराजस्थानखैरथलमंत्री भूपेंद्र यादव ने मंडल अध्यक्षों के साथ विकास कार्यों पर किया...

    मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंडल अध्यक्षों के साथ विकास कार्यों पर किया मंथन

    दिल्ली आवास पर विकास को लेकर किशनगढ़ बास-तिजारा के पदाधिकारियों से लिए सुझाव, मंत्री भूपेंद्र यादव ने जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा

    किशनगढ़बास। केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने बुधवार को अपने दिल्ली स्थित आवास पर किशनगढ़ बास और तिजारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर विस्तृत बैठक की। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।

    किशनगढ़ बास भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आमंत्रण पर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी दिल्ली पहुंचे। बैठक के दौरान प्रत्येक मंडल से क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास संबंधी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    मनोज मित्तल ने किशनगढ़ बास में सीवरेज लाइन बिछाने की मांग प्रमुखता से रखी। इसके अलावा बंबोरा स्थित सद्भावना मंडप में जिला सेशन न्यायालय स्थापित करने, राजकीय महिला महाविद्यालय की चारदीवारी एवं चौकीदार कक्ष निर्माण कराने का प्रस्ताव भी रखा। नवनिर्मित बस स्टैंड के सौंदर्यकरण के लिए 5 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराने की मांग भी बैठक में उठाई गई।

    बैठक में मंडल उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी ने गंज स्थित जोहड़ के सौंदर्यकरण का प्रस्ताव रखा। वहीं नगरपालिका चेयरमैन सतीश सिंहल ने नगर क्षेत्र में सार्वजनिक पार्कों के विकास तथा विभिन्न सड़कों के निर्माण की आवश्यकता से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा तथा आवश्यक योजनाओं को शीघ्र धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

    बैठक में चेयरमैन सतीश सिंहल, महामंत्री जगदीश यादव, मंडल उपाध्यक्ष तेजसिंह सैनी, जसवंत यादव, निहाल यादव, पूर्व मंडल मंत्री विजय गुर्जर तथा अशोक कुमार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here