More
    Homeराज्यराजस्थानकिशनगढ़ बास में मानसून से पहले जलभराव की आशंका, नगर पालिका की...

    किशनगढ़ बास में मानसून से पहले जलभराव की आशंका, नगर पालिका की अनदेखी बनी चिंता का कारण

    नगर पालिका की खानापूर्ति और अतिक्रमण हटाने में लापरवाही के चलते मानसून में किशनगढ़बास के बाजार और कॉलोनियों में जलभराव की आशंका, लोग परेशान।

    किशनगढ़बास। जैसे ही मानसून ने दस्तक दी है, किशनगढ़बास के गंज रोड, मुख्य बाजार, बत्रा कॉलोनी और अनाज मंडी रोड पर जलभराव की पुरानी समस्या फिर सिर उठाने लगी है। हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से लोग त्रस्त हैं।

    नगर पालिका की ओर से केवल औपचारिकता निभाते हुए नालों की सफाई शुरू करवाई गई है। वहीं दो बार रिक्शे से प्रचार कर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई, लेकिन हकीकत में न तो अतिक्रमण करने वालों पर कोई कार्रवाई हुई और न ही बंद अलमारी में पड़ी ‘अतिक्रमण फाइल’ को बाहर निकाला गया।

    भेदभाव वाली सफाई, जनता परेशान
    तोप सर्किल और सरकारी स्कूल के पास ठेले वालों के नीचे की सफाई भी सिर्फ दिखावे की गई। अधिकारी मौका निरीक्षण करने से बच रहे हैं क्योंकि इसमें ठेकेदार और अधिकारियों दोनों का ‘फायदा’ जुड़ा है।

    अनाज मंडी रोड पर भी भारी जलभराव
    अनाज मंडी के मुख्य गेट के पास एक ओर नाले की सफाई करवाई गई, जबकि दूसरी ओर दुकानदार के कब्जे की वजह से उसे अनदेखा कर दिया गया। चर्चा है कि कब्जेदार दुकानदार खुद पैसे खर्च कर सफाई करवा रहे हैं, ताकि उनका कब्जा सुरक्षित रहे और नाला भी खुला दिखे।

    लाखों रुपए खर्च, फिर भी जलभराव की समस्या
    नगर पालिका द्वारा की जा रही अधूरी सफाई और भेदभावपूर्ण रवैये से जलनिकासी व्यवस्था चरमरा गई है। अगर अधिकारी व ठेकेदार सिर्फ खानापूर्ति कर काम निपटाएंगे, तो मानसून में जलभराव की समस्या और गंभीर हो सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here