अलवर में अपराधों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था सुधारने और सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
अलवर। अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में कोतवाली थाना परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि अलवर शहर में हत्या, चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार अपराधों पर अंकुश लगाने में प्रभावी साबित नहीं हो रही है और अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है और पुलिस-प्रशासन को अपराधों की रोकथाम के लिए और अधिक प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर शहर की कानून-व्यवस्था पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, अपराधियों के खिलाफ त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन से ठोस कार्रवाई करने की मांग दोहराई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


