More
    Homeराजस्थानअलवरतीसरे दिन भी नहीं हुई कलेक्टर से मुलाकात, इंतजार के बाद आंगनबाड़ी...

    तीसरे दिन भी नहीं हुई कलेक्टर से मुलाकात, इंतजार के बाद आंगनबाड़ी महिलाओं में बढ़ी नाराजगी

    डेढ़ घंटे तक कार्यालय के बाहर रहीं इंतजार में, तीसरे दिन भी ज्ञापन नहीं लेने का आरोप; मांगें नहीं सुनी गईं तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    अलवर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का धरना बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि वे पिछले तीन दिनों से मिनी सचिवालय पहुंचकर जिला कलेक्टर से मिलने और ज्ञापन सौंपने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुलाकात का समय नहीं मिल पाया है।

    प्रदर्शनकारी महिलाओं के अनुसार बुधवार को उनके पांच प्रतिनिधियों को कलेक्टर कार्यालय के अंदर भेजा गया। प्रतिनिधियों ने करीब डेढ़ घंटे तक इंतजार किया, लेकिन जिला कलेक्टर से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद सभी प्रतिनिधि बिना मुलाकात किए वापस लौट आए।

    आंगनबाड़ी महिला अध्यक्ष ललतेश ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कार्यकर्ता और सहायिकाएं प्रतिदिन दो से तीन घंटे तक मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही हैं। उनका कहना है कि उनकी केवल एक मांग है कि जिला कलेक्टर उनसे मिलकर उनकी समस्याएं सुनें और उनका ज्ञापन स्वीकार करें।

    प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जिला प्रशासन जल्द ही वार्ता नहीं करता और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाए जाते, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

    फिलहाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी है। समाचार लिखे जाने तक जिला प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here