More
    Homeराजस्थानअलवरघर लौटते समय बाइक हादसा बना काल, 19 वर्षीय युवती ने इलाज...

    घर लौटते समय बाइक हादसा बना काल, 19 वर्षीय युवती ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

    अलवर। जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई 19 वर्षीय युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद युवती को गंभीर अवस्था में राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतका के परिजन राम अवतार ने बताया कि सिमरन (19) निवासी मीणा पहाड़ी मंगलवार को अपने पिता के साथ अपने मामा के घर लक्ष्मणगढ़ गई थी। वहां से दोनों बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान मौजपुर के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई, जिससे सिमरन सड़क पर गिर गई।

    हादसे में सिमरन के सिर में गंभीर चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अलवर के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलने पर लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

    पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला बाइक से गिरने के कारण हुए हादसे का प्रतीत होता है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

    युवती की असमय मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी मातम का माहौल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here