More
    Homeराजस्थानखैरथलप्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीणा का स्वागत, पदोन्नत एएसआई रेखा व अशोक का...

    प्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीणा का स्वागत, पदोन्नत एएसआई रेखा व अशोक का सम्मान

    किशनगढ़ बास थाने में सम्मान समारोह, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने दी शुभकामनाएं

    किशनगढ़ बास। किशनगढ़ बास थाना परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीणा के थाना में कार्यभार संभालने तथा थाने में कार्यरत रेखा मीणा एवं अशोक चौधरी के पदोन्नति पाकर सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बनने पर उनका शॉल एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा भी मौजूद रहे।

    संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लखयाणी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने तीनों अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। समारोह में किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरमेश खुराना, वस्त्र कमेटी के विनय गोयल, सरपंच जनेश भूटानी, ताराचंद बत्रा, प्रभु दयाल चंदवानी, संदीप वलेचा सहित अनेक व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    सामाजिक संस्था अमन भारती के रहमत शाह अल्वी, अधिवक्ता मनीषा चौधरी, बिंदु रानी, आरती तथा सीएलजी सदस्यों ने भी समारोह में भाग लेकर प्रशिक्षु आरपीएस नेहा मीणा का स्वागत किया और पदोन्नति प्राप्त एएसआई रेखा मीणा एवं अशोक चौधरी का अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने तीनों अधिकारियों से आमजन के प्रति संवेदनशील एवं निष्पक्ष कार्यशैली बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

    समारोह के अंत में पदोन्नति की खुशी में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं पुलिसकर्मी शामिल हुए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here