More
    Homeमनोरंजनस्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला समेत...

    स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह, नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला समेत सितारों ने दी शुभकामनाएं

    न्यूयॉर्क फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेन की इस ऐतिहासिक जीत के बाद दुनिया भर के खेल प्रेमियों और मशहूर हस्तियों में जश्न का माहौल है। बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए विजेता टीम को बधाई दी है।

    नोरा फतेही और उर्वशी रौतेला ने शेयर किया वीडियो

    अभिनेत्री नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर स्पेन की जीत का जश्न मनाया है। वहीं, न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले का गवाह बनने के लिए अभिनेत्री उर्वशी रौतेला विशेष तौर पर मौजूद थीं। स्टेडियम से ही वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने स्पेन की जीत पर अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, 'स्पेन जीत गया'

    रोशनी वालिया और करीना कपूर की प्रतिक्रिया

    अभिनेत्री रोशनी वालिया ने घर पर ही फीफा फाइनल का लुत्फ उठाया और स्पेन के चैंपियन बनते ही वे खुशी से झूम उठीं। दूसरी ओर, अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक भावुक तस्वीर साझा की, जिसमें विजेता टीम के खिलाड़ी अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि फाइनल मुकाबले में हार के बाद लियोनेल मेसी मैदान पर काफी भावुक हो गए थे।

    आरजे महवश ने बयां किया मैच का रोमांच

    अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर आरजे महवश ने भी मैच को लेकर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस वॉच पार्टी के दौरान काफी नोकझोंक और उत्साह देखने को मिला, जहां समर्थक अपनी टीमों के लिए पूरी तरह जोश में नजर आए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here