More
    Homeराजस्थानअलवरसिलिसेढ़ झील में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

    सिलिसेढ़ झील में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव

    तलाश अभियान के बाद सिलिसेढ़ झील से बरामद हुआ शव, नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था युवक

    अलवर। जिले की प्रसिद्ध सिलिसेढ़ झील में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब 24 घंटे तक लगातार तलाश अभियान चलाया। मंगलवार दोपहर सर्च अभियान के दौरान युवक का शव झील से बरामद कर लिया गया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

    मृतक की पहचान सुरेश (28) निवासी दिवाकरी
    मृतक की पहचान सुरेश (28) निवासी दिवाकरी

    मृतक की पहचान सुरेश (28) निवासी दिवाकरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सुरेश सोमवार सुबह करीब 11 बजे अपने साडू के बेटे के साथ सिलिसेढ़ झील में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।

    काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में घटना की सूचना अकबरपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से झील में सर्च अभियान शुरू कराया। पुलिस ने पूरे दिन और रात तक युवक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

    मंगलवार दोपहर दोबारा चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरेश का शव झील से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

    परिजनों के अनुसार सुरेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद दिवाकरी गांव में भी शोक की लहर है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला नहाने के दौरान डूबने का माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here