More
    Homeराजनीतिसपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला...

    सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला…

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने तीन विधायकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सपा ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी ने विधायक राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और मनोज कुमार पांडेय पर कार्रवाई की है। सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी ने जानकारी दी है कि विधायक अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह और मनोज कुमार पांडेय को उनकी सांप्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता और किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, कारोबारी विरोधी , नौकरीपेशा विरोधी और पीडीए विरोधी विचारधारा का समर्थन करने के कारण निष्कासित कर दिया। गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह, गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह और ऊंचाहार सीट से  विधायक मनोज कुमार पाण्डेय पर समाजवादी पार्टी ने एक्शन लिया है।

    बेहतर स्वास्थ्य और विश्वसनीय इलाज... सानिया हॉस्पिटल की बेहतरीन सुविधाओं की झलक

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here