More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीणों ने साफा बांधकर किया अभिनंदन, सोडावास में सहायक अभियंता का हुआ...

    ग्रामीणों ने साफा बांधकर किया अभिनंदन, सोडावास में सहायक अभियंता का हुआ स्वागत

    जेवीएनएल कार्यालय में ग्रामीणों ने प्रशांत शर्मा का स्वागत किया, मिठाई खिलाकर जताया सम्मान

    सोडावास। कस्बे के जेवीएनएल सहायक अभियंता कार्यालय में मंगलवार को ग्रामीणों ने नवपदस्थ सहायक अभियंता प्रशांत शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उन्हें साफा बांधकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सहायक अभियंता प्रशांत शर्मा से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की अपेक्षा जताई। वहीं शर्मा ने भी आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

    इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सुमन चिरूनी, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा सोडावास, राष्ट्रीय किसान उपाध्यक्ष रोहिताश बोहरा, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वेध, धीरज शर्मा, एडवोकेट (नोटेरी) अनिल जोशी, राजेंद्र चौधरी, आभास शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी, लालाराम बोहरा, सोनू ठेकेदार, सरपंच बालकिशन चिरूनी, लीलाराम, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, चेतराम, सूरजभान, राजेश भारद्वाज, कौशल शर्मा पदमाड़ा, कल्याण सिंह, कैलाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here