26 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, कार्यकारिणी ने सौंपी जिम्मेदारियां और बनाई कार्ययोजना
अलवर। सेवा भारती समिति, अलवर द्वारा 26 जुलाई 2026 को लोटस गार्डन, ब्राह्मण छात्रावास, घोड़ा फेर चौराहा पर आयोजित होने वाले “प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को ब्राह्मण छात्रावास में समिति की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अतुल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल व्यक्तियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। समारोह को भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं और दायित्वों का विस्तार से निर्धारण किया गया।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपने-अपने उत्तरदायित्वों का पूर्ण समर्पण, अनुशासन और सहयोग के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि समारोह सफल एवं प्रेरणादायी बन सके।
बैठक में समिति के उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम सैनी, अशोक आहुजा, राजेन्द्र गुप्ता, सुरेश तनेजा, ममता त्यागी, पायल गुप्ता, ताराचंद सैनी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने समारोह की सफलता के लिए अपने दायित्व पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि सेवा भारती समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा तथा शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को समाज में और अधिक सशक्त बनाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

