More
    Homeराजस्थानअलवरराष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, नीमा चौधरी बनीं ओबीसी विभाग महिला विंग...

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जिम्मेदारी, नीमा चौधरी बनीं ओबीसी विभाग महिला विंग की सदस्य

    कठूमर की नीमा चौधरी को कांग्रेस ने सौंपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    कठूमर। विधानसभा क्षेत्र की नीमा चौधरी को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग (महिला विंग) में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीमा चौधरी
    राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीमा चौधरी

    नियुक्ति के बाद नीमा चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, अलवर जिले के जनप्रतिनिधियों तथा सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

    उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उन्हें ओबीसी विभाग में यह दायित्व सौंपने के लिए शीर्ष नेतृत्व की आभारी हैं। साथ ही कठूमर विधानसभा क्षेत्र की टीम, ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों तथा सांसद की टीम का भी विशेष धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें लगातार सहयोग, विश्वास और मार्गदर्शन प्रदान किया।

    नीमा चौधरी ने अपने पैतृक गांव मानखेड़ा के ग्रामीणों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गांववासियों ने उन्हें सरपंच चुनाव लड़ाया और हर कदम पर सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन की बदौलत ही उनका कार्य पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली।

    उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मानखेड़ा सहित पूरे कठूमर क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाएंगी। साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील भी की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here