More
    Homeराजनीतिछात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET...

    छात्रों के मुद्दे पर सोनिया गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, NEET विवाद फिर गरमाया

    नई दिल्ली। नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक समाचार पत्र में लिखे अपने लेख के माध्यम से सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शनों का जवाब कायरता और क्रूरता से दिया है तथा देश के युवाओं के साथ राष्ट्र के दुश्मनों जैसा व्यवहार किया है। सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार से छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को तुरंत रोकने और उनसे संवाद शुरू करने की अपील की है। उन्होंने 20 जुलाई को आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई कार्रवाई को कलंक का दिन करार दिया।

    युवाओं के साथ क्रूर व्यवहार

    सोनिया गांधी ने लिखा, "पिछले कुछ हफ्तों से पूरे भारत में छात्र परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के पतन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांगें सीधी हैं- सरकार से जवाबदेही और शिक्षा सुधार। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके साहस का जवाब कायरता और क्रूरता से दिया।"

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here