अलवर में प्रतिभा सम्मान समारोह के जरिए राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का होगा उत्साहवर्धन
अलवर। सेवा भारती समिति, अलवर द्वारा कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन रविवार, 26 जुलाई 2026 को प्रातः 9:30 बजे ब्राह्मण छात्रावास सभागार (लोटस गार्डन परिसर), घोड़ा फेर का चौराहा, जयपुर रोड, अलवर में किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल अखिल राज सिंह उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख आदरणीय श्रीवर्द्धन जी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. कृष्ण कुमार गुप्ता, श्री झाबरमल यादव तथा डॉ. अमित छाबड़ा अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
सेवा भारती समिति के अनुसार समारोह में राजकीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली एवं मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा देना है।
समिति का मानना है कि प्रतिभाओं का सम्मान न केवल विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाता है, बल्कि अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जाता है।
सेवा भारती समिति, अलवर ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

