More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशचुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत...

    चुनावी मैदान में बीजेपी की ताकत का प्रदर्शन, आज सीएम मोहन यादव-हेमंत खंडेलवाल का रोड शो

    दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव अपने अंतिम और निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुका है। मतदान में महज तीन दिन शेष रहने के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवार को शहर में अपना अब तक का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। चुनाव प्रचार के इस अंतिम चरण में पार्टी ने अपने शीर्ष नेतृत्व को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दतिया पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में एक विशाल रोड शो की अगुवाई करेंगे, जिसे इस चुनाव का सबसे प्रमुख जनसंपर्क अभियान माना जा रहा है।

    पीतांबरा पीठ दर्शन और सामाजिक सम्मेलन

    तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे दतिया आगमन करेंगे। वे सबसे पहले अंचल की प्रमुख धार्मिक आस्था के केंद्र मां पीतांबरा शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं क्षेत्र की समृद्धि की कामना करेंगे। धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात मुख्यमंत्री सिंधी धर्मशाला पहुंचेंगे, जहां आयोजित कुशवाहा समाज के बड़े सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सामाजिक प्रतिनिधियों से सीधा संवाद साधेंगे। भाजपा इस रणनीतिक पहल के माध्यम से क्षेत्रीय सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास कर रही है।

    दो किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो और प्रशासनिक व्यवस्थाएं

    कुशवाहा समाज सम्मेलन के बाद शाम 5 बजे मां पीतांबरा मंदिर के पश्चिम द्वार से भाजपा का रोड शो प्रारंभ होगा। लगभग दो किलोमीटर लंबा यह रोड शो भैंरो मंदिर से होते हुए बड़ी तिगैलिया पर समाप्त होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों, विधायकों और हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल रहेगा। पूरे मार्ग को भगवा ध्वजों, स्वागत मंचों और पुष्पवर्षा से सजाया गया है। आयोजन के मद्देनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता की सुविधा के लिए शाम 4 से 7 बजे तक प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here