More
    Homeराज्यबिहारझारखंड के वित्त मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, हर पात्र तक...

    झारखंड के वित्त मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, हर पात्र तक लाभ पहुंचाने पर जोर

    गिरिडीह:झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना व विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने तय दौरे के तहत गिरिडीह पहुंचे। यहां स्थानीय नया परिसदन भवन में मंत्री ने गिरिडीह के साथ-साथ हजारीबाग और देवघर जिले के तमाम प्रमुख अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभागों के कामकाज और प्रशासनिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

    राजस्व संग्रह, विकास योजनाओं और विभागीय लक्ष्यों की बिंदुवार समीक्षा

    रविवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री ने वाणिज्य कर, योजना तथा विकास विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्य रूप से राजस्व संग्रह की प्रगति, कर प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभागीय उपलब्धियों, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनागत व्यय, लक्ष्य प्राप्ति और भावी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत मंथन किया गया।

    अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

    बैठक में अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सभी विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध और पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में उच्च गुणवत्ता, प्रशासनिक जवाबदेही और कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

    कर प्रशासन को तकनीक आधारित बनाने और बेहतर समन्वय पर जोर

    वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्यों को समय पर हासिल करने के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने की बात कही। उन्होंने कर प्रशासन को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने तथा करदाताओं को सुगम सेवाएं देने के निर्देश दिए। बैठक से पूर्व उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here