अलवर में समरसता कार्यशाला आयोजित, संत रविदास के विचारों को बताया सशक्त भारत निर्माण का आधार
अलवर। भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर दक्षिण की ओर से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय में समरसता संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर विचार व्यक्त किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने अपने जीवन और विचारों से समानता, सामाजिक न्याय एवं भेदभाव मुक्त समाज का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता ही सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत की पहली आवश्यकता है। केंद्र और राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं।
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन कर्म, ईमानदारी, सेवा और मानवता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का उनका संदेश आज भी समाज को सकारात्मक सोच, आत्मशुद्धि और सद्भाव का मार्ग दिखाता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति सामाजिक समरसता, बंधुत्व और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की विचारधारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में भानु प्रताप सिंह, जयराम जाटव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सामाजिक प्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


