More
    Homeराज्ययूपीलखनऊ में हमसफर एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बची

    लखनऊ में हमसफर एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बची

    मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास लोहे की ग्रिल से टकराई ट्रेन, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

     

    मिशन सच नेटवर्क को व्हाट्सप्प पर फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI

     

    लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन लोहे की एक होर्डिंग टकरा गई। जो एक बड़े हादसे का रूप ले सकता था, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया। इसके बाद उसने इसकी सूचना रेलवे पुलिस की दी। फिर उसे ट्रैक से हटाया गया और आगे के लिए गाड़ी ने प्रस्थान किया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस (12572) लखनऊ में दिलकुशा और मल्हौर के बीच रेलवे ट्रैक पर जानबूझकर लगाई गई लोहे की ग्रिल से टकरा गई। यह दिल्ली के आनंद विहार से गोरखपुर जा रही थी। घटना बीती आधी रात करीब तीन बजे की है। हालांकि ट्रेन के ड्राइवर ने पटरी पर लोहे की ग्रिल को देख लिया और ट्रेन की स्पीड कम कर दी। जिससे ट्रेन पटरी से उतरने से बच गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे पुलिस ने इस मामले में गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कर दी है और इस साजिश की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना के बारे में पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 22 जून की रात 03.40 बजे लखनऊ कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि रेल ट्रैक पर लोहे की होर्डिंगनुमा स्ट्रक्चर मिला है और वह गाड़ी संख्या 12572 से टकरा गया है, जिसे ट्रेन ड्राइवर ने ट्रैक से हटाकर किनारे किया। पुलिस ने बताया कि उन्हें यह होर्डिंगनुमा लोहे का स्ट्रक्चर दिलकुशा मल्हौर डाउन लाइन के किनारे मिला।

    लखनऊ के मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास हमसफर एक्सप्रेस के साथ हुई यह घटना रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को उजागर करती है। लोहे की भारी ग्रिल का ट्रैक पर रखा जाना न सिर्फ साजिश की ओर इशारा करता है, बल्कि इससे सैकड़ों यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ ने इस हादसे को टाल दिया। रेलवे पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दोषियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इस घटना ने रेलवे प्रशासन को भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से ऐसी घटनाओं की रोकथाम और ट्रैक की निगरानी बेहद ज़रूरी है। उम्मीद है कि जल्द ही साजिशकर्ताओं को पकड़ कर सख्त सजा दी जाएगी।

    मिशन सच नेटवर्क को व्हाट्सप्प पर फॉलो करे https://chat.whatsapp.com/JnnehbNWlHl550TmqTcvGI

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here