More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक "एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू...

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉफी टेबल बुक "एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर" का मंत्रालय में विमोचन किया। यह पुस्तक लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा, प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इकोनॉमिक टाइम्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से तैयार की गई है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    यह कॉफी टेबल बुक, विभाग की उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की विकास दृष्टि का एक समग्र दस्तावेज है। पुस्तक प्रदेश के विकास में लोक निर्माण विभाग व मध्य प्रदेश सड़क सड़क विकास निगम की भूमिका और योगदान को रेखांकित करते हैं। पुस्तक में विभाग द्वारा क्रियान्वित प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं का आकर्षक और तथ्यपरक विवरण प्रस्तुत किया गया है। इस में विशेष रूप से हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) पर विकसित परियोजनाएं, एक्सप्रेस हाईवे, प्रमुख सड़क, फ्लाय ओवर्स एवं पुल निर्माण कार्य का उल्लेख किया गया है।

    प्रदेश के प्रमुख आर्थिक, औद्योगिक, धार्मिक व पर्यटन केंद्रों को जोड़ने वाली सड़क परियोजनाओं की प्रगति, प्रभाव और विकास यात्रा,नवीन एवं अभिनव पहल तथा विभाग द्वारा अपनाए गए आधुनिक तकनीकी एवं परियोजना प्रबंधन उपायों को भी पुस्तक में शामिल किया गया है। कॉफी टेबल बुक में लोक निर्माण विभाग व मध्यप्रदेश सड़क सड़क विकास निगम की भावी योजनाओं एवं भविष्य के रोडमैप को भी समाहित किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here