More
    Homeदुनियायूक्रेन के बंदरगाह के पास धमाका, जहाज पर सवार 13 भारतीय नाविक...

    यूक्रेन के बंदरगाह के पास धमाका, जहाज पर सवार 13 भारतीय नाविक खतरे में

    नई दिल्ली। यूक्रेन के चोर्नोमोर्स्क बंदरगाह पर खड़े एक मालवाहक जहाज 'एमवी अमीर1' पर 13 भारतीय नाविकों समेत कुल 15 क्रू सदस्य फंस गए हैं। इलाके में हो रहे लगातार ड्रोन और मिसाइल हमलों की वजह से नाविकों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया ने इस मामले को लेकर गहरी चिंता जताई है और सभी की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई है।

    हमलों के खौफ में बीत रहा हर पल

    यूनियन के अनुसार, बंदरगाह के आसपास लगातार हवाई हमले हो रहे हैं, जिससे नाविक हर समय सीधे हमले के डर में जीने को मजबूर हैं। युद्ध के इस दौर में चालक दल की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गई है, क्योंकि स्थिति किसी भी पल और ज्यादा खराब हो सकती है।

    भारत सरकार से तुरंत मदद की अपील

    नाविकों की जान को खतरे में देखते हुए यूनियन ने भारत सरकार, अंतरराष्ट्रीय समुद्री अधिकारियों और जहाज के फ्लैग स्टेट से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने सभी भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द सुरक्षित निकालकर स्वदेश वापस लाने की अपील की है।

    ब्लैक सी क्षेत्र में बढ़ा खतरा

    हाल के दिनों में ब्लैक सी क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। इससे युद्ध प्रभावित इलाकों में काम कर रहे भारतीय समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा पर गहरा संकट मंडराने लगा है, जिससे उनके परिवारों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here