More
    Homeराजस्थानबहरोडभव्य स्वागत के बीच तहसीलदार सुमित भारद्वाज का नागरिक अभिनंदन, ग्रामीणों ने...

    भव्य स्वागत के बीच तहसीलदार सुमित भारद्वाज का नागरिक अभिनंदन, ग्रामीणों ने जताया विश्वास

    सोडावास में स्वागत समारोह आयोजित, निष्पक्षता और सौहार्द के साथ कार्य करने का दिया भरोसा

    सोडावास। मुंडावर तहसील के नवनियुक्त तहसीलदार सुमित भारद्वाज का सोडावास आगमन पर ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने तहसीलदार का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

    स्वागत समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा मंडल (जाट बहरोड़) के उपाध्यक्ष भीमराज यादव, वीरेंद्र सिंह यादव (बहरोड़), राजपाल यादव, अशोक कुमार, अमित शर्मा, पंकज यादव, अनिल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर तहसीलदार सुमित भारद्वाज ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई कि नए तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व संबंधी कार्यों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण होगा तथा आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलेंगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here