More
    Homeराजस्थानखैरथलगुरु पूर्णिमा पर संतों का आशीर्वाद, डॉ. अंजलि यादव ने निभाई परंपरा

    गुरु पूर्णिमा पर संतों का आशीर्वाद, डॉ. अंजलि यादव ने निभाई परंपरा

    मुंडावर में संत-महात्माओं से लिया आशीर्वाद, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का शुभकामना-पत्र किया भेंट

    मुंडावर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजलि यादव ने मुंडावर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

    डॉ. अंजलि यादव ने गांव शामदा में पूज्य महंत हरिनाथ जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उन्होंने गांव झझारपुर स्थित लालदास जी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन कर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में भेजा गया श्रद्धाभेंट एवं शुभकामना-पत्र संत-महात्माओं को सादर भेंट किया।

    डॉ. अंजलि यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, नैतिक मूल्यों और जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने की प्रेरणा देता है तथा समाज में सेवा, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है।

    उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का मार्गदर्शन समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके आशीर्वाद और प्रेरणा से समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण होता है तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

    इस अवसर पर बलवान यादव, राम यादव, वेद प्रकाश यादव, जयप्रकाश, विकास यादव, सविता यादव, प्रदीप पहलवान सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here