More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद, 7 वर्षों बाद मुकुंद को मिला पहचान...

    सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी उम्मीद, 7 वर्षों बाद मुकुंद को मिला पहचान का अधिकार

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में संचालित सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। इसका एक प्रेरक उदाहरण दुर्ग जिले में सामने आया है, जहां सात वर्षों से आधार कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे युवा मुकुंद धीमर की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान जिला प्रशासन की सक्रिय पहल और सीएम हेल्पलाइन के प्रभावी हस्तक्षेप से संभव हो सका।

    आधार कार्ड नहीं होने से कई सुविधाओं से थे वंचित
             आधार कार्ड नहीं होने के कारण मुकुंद धीमर बैंक में अपना खाता नहीं खुलवा पा रहे थे। राशन कार्ड में उनका नाम नहीं जुड़ पा रहा था, जिससे वे शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त नहीं कर पा रहे थे। लंबे समय तक प्रयास करने के बावजूद समाधान नहीं मिलने पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन सीजी 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

    जिला प्रशासन ने यूआईडीएआई से समन्वय कर कराया समाधान
            शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के हैदराबाद कार्यालय से समन्वय स्थापित किया। आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप मुकुंद धीमर को उनका आधार कार्ड उपलब्ध कराया गया।

    अब बैंक खाता, राशन कार्ड और योजनाओं का मिलेगा लाभ
           आधार कार्ड प्राप्त होने के बाद अब मुकुंद धीमर बैंक खाता खुलवा सकेंगे, राशन कार्ड में अपना नाम दर्ज करा सकेंगे तथा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। यह समाधान शासन की नागरिक-केंद्रित कार्यप्रणाली और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।

    मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार
           मुकुंद धीमर ने अपनी सात वर्षों से लंबित समस्या के समाधान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का जिस संवेदनशीलता और तत्परता से निराकरण हुआ, उससे शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here