More
    Homeदेशममता का कत्ल: बेंगलुरु में बेटे ने असहाय मां की ली जान

    ममता का कत्ल: बेंगलुरु में बेटे ने असहाय मां की ली जान

    वारदात के बाद बेंगलुरु में आरोपी गिरफ्तार, मां की देखभाल के बोझ का बताया कारण

     नई दिल्ली। बंगलूरू में एक सनसनीखेज घटना में 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 75 वर्षीय लकवाग्रस्त मां को चार मंजिला इमारत की छत से धक्का देकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां को छत पर ले गया और वहां से उन्हें नीचे धक्का दे दिया, जिससे बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती जांच और आरोपी के कथित इकबालिया बयान के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने बताया कि आरोपी एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के रूप में काम करता था और आरआर नगर के बीईएमएल लेआउट में किराए के मकान में अपने परिवार और मां के साथ रहता था। उसकी मां पिछले चार-पांच वर्षों से लकवे से पीड़ित थीं और बिस्तर पर ही थी।

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह अपनी मां की हालत और उनकी देखभाल का बोझ सहन नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here