ऐतिहासिक जैन उपासरा जमींदोज, अवैध खुदाई के बीच बड़ा हादसा टला
जैसलमेर। स्वर्णनगरी के ऐतिहासिक राखेचा पाड़ा इलाके में गुरुवार को एक बेहद दुखद वाकया सामने आया, जब जैन समुदाय की करीब ढाई सौ साल पुरानी ऐतिहासिक उपासरा इमारत अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गई। शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आई है...

