सूरत मेट्रो का काउंटडाउन: ड्रीम सिटी से अल्थान के बीच पटरियों पर दौड़ी ट्रेन, ट्रायल रन शुरू।
सूरत | अहमदाबाद और गांधीनगर की तर्ज पर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य का प्रमुख औद्योगिक केंद्र सूरत भी जल्द ही मेट्रो रेल के नक्शे पर नजर आने वाला है। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने शहर के विकास की दिशा में...

