31 अक्टूबर तक दो कोर्स पूरे करना जरूरी, लापरवाही से प्रभावित हो सकती है कर्मचारियों की रैंकिंग
रायपुर| छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों को 31 अक्टूबर 2026 तक आईगॉट कर्मयोगी पोर्टल पर दो अनिवार्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे. इसमें राजपत्रित और अराजपत्रित, दोनों श्रेणियों के कर्मचारी शामिल हैं. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों,...

